फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरे पडे़ आवास के लाभार्थियों पर मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय ब्लॉक सभागार में बुधवार को बीडीओ अरूण कुमार पांडेय व एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने सचिवों संग बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सचिवों से विकासखंड में बनने वाले अमृत सरोवर व पीएम और सीएम आवास योजना के तहत बने अधूरे आवासों की जानकारी ली। अधूरे आवास पूरा नहीं कराने वाले लाभार्थियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा धन की रिकवरी कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बरसात से पूर्व शासन के निर्देश पर गांवों में सरोवरों को अमृत सरोवर के रूप में विकसीत करने का निर्देश है। विकास खंड के एक दर्जन गांवों में अमृत सरोवर बनाने की कवायद तेज कर दी गई है। बीडीओ और एडीओ पंचायत ने विकास कार्यो की समीक्षा के दौरान अमृत सरोवरों की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली। आवासों की जानकारी में पता चला कि वर्ष 2020-21 में 842 आवासों के सापेक्ष 49 पीएम आवास ववर्ष 2021-22 में 530 आवासों के सापेक्ष 54 आवास अभी अधूरे पड़े हैं। इस पर बीडीओ ने सचिवों को निर्देशित किया किया एक सप्ताह के अंदर अधूरा आवासों का निर्माण कार्य पूरा नही हुआ तो संबंधित गांव के सचिव जिम्मेदार होंगे। उन्होंने धनराशि मिलने के बाद भी आवास का निर्माण पूरा न करने वाले लाभार्थियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर रिकवरी कराने का निर्देश दिया। अंत में पौधरोपण में तेजी लाने के साथ सोशल आडिट को समय से पूरा कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर एकाउंटेंड विजय शंकर, सचिव पवन दूबे, अरविंद गौतम, मनोज सिंह, सुभाषचंद्र भारती, संजय यादव, दुर्गेश सिंह, जितेंद्र यादव, गणेश यादव, महेंद्र यादव, राम सिंह, प्रिया मौर्या, शशीकांत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें