वहीं आरपीएफ दरोगा अशोक सिंह, एसएसई जीपी चौहान, ओपी पाल व फर्म के प्रतिनिधि मो. अफजल के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत डाउन पोस्ट थाने में मुकदमा दर्ज कराया। जानकारी होते ही सभी कर्मियों को निलंबित कर दिया गया। मामले की जांच वेस्ट पोस्ट प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत करने में जुटे हैं।
आरपीएफ कमांडेंट जेथिन बी राज ने बताया कि विजिलेंस की रिपोर्ट पर ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा करने के साथ ही निलंबन की कार्रवाई की गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।