फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बिजली जला रहे छह के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालपुर। स्थानीय कस्बा में सोमवार को बिजली विभाग व विजिलेंस की टीम ने अवैध कनेक्शनधारियों व बिजली के बड़े बकाएदारों के खिलाफ जांच अभियान चलाया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने चोरी की बिजली जला रहे छह अवैध कनेक्शनधारियों के खिलाफ केस करने के साथ 46 बकाएदारों की बिजली काट दी। वहीं 35 कनेक्शनधारियों का लोड बढ़ाने के साथ 45 कनेक्शनधारियों की कैटगरी बदलने की कार्रवाई की। इससे बाजार व क्षेत्र वासियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

बिजली विभाग के अभियंता आशीष सिंह, विजिलेंस एसडीओ एसपी पटेल, विजलेंस प्रभारी दीपक श्रीवास्तव, एसडीओ बिजली जनमेजय साहू, अवर अभियंता जयकार पटेल ने बिजलीकर्मियों के साथ कस्बा में अभियान चलाया। इसमें टीम ने सभी घरों व दुकानों का निरीक्षण किया। इसमें छह कनेक्शनधारियों को चोरी की बिजली जलाते पकड़े जाने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं बकाया बिजली बिल में 46 कनेक्शनधारियों का कनेक्शन विच्छेद कर दिया। टीम के सदस्यों ने बिजली कनेक्शन में मीटर पर अतिरिक्त लोड होने पर भार बढ़ाया। साथ ही 45 कनेक्शनधारियों की कैटेगरी बदल दी। अभियंता आशीष सिंह ने कहा कि दुकानदारों को कमर्शियल कनेक्शन कराना जरूरी है। यदि घर व दुकान एक ही परिसर में है तो अलग-अलग कनेक्शन लेना होगा। कटियामारों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। टीम में मुन्ना अली, बजरंगी, बाबू भाई, गुड्डू, सद्दाम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें