चकिया । भीषमपुर में शनिवार को विवाहिता पूजा मौर्या की मौत के मामले में पुलिस ने रविवार को उसके पिता प्रकाश मौर्या की तहरीर पर सास, ससुर, देवर और पति के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
पूजा का शनिवार को साड़ी के फंदे से लटका शव मिला था। ससुराल के लोग शव को गाड़ी में लादकर अस्पताल ले जा रहे थे। बीच में पुलिस ने शव को रोक लिया और उसे अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सकों की ओर से मृत घोषित था।
बबुरी थाना क्षेत्र के गौरी गांव निवासी राम प्रकाश मौर्य ने पुत्री पूजा की शादी भीषमपुर गांव निवासी विभूति नारायण के पुत्र अजय मौर्या से वर्ष 2022 में किया था। पूजा को दो वर्ष का बेटा शिओम है। घटना की जानकारी होते ही विवाहिता के पिता राम प्रकाश, मां आराधना देवी, बहन आरती मौर्या, अर्चना मौर्या भाई नीरज मौर्या आदि परिजन व रिश्तेदार चिकित्सालय पहुंच गए थे।
कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि पूजा के पिता प्रकाश मौर्या की तहरीर पर दहेज का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।