फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पिता की तहरीर पर पति, ससुर, सास व देवर पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। कस्बा में शनिवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता के पिता कामेश्वर सिंह ने दहेज हत्या का आरोप लगाया और पति सुशांत सिंह, ससुर संतोष सिंह, सास माधुरी सिंह और देवर अंकुर सिंह पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी संतोष सिंह के बेटे सुशांत सिंह की शादी गत दो मार्च को बिहार के मोहनिया थाने के कुर्रा, अकोढ़ी निवासी कामेश्वर सिंह की बेटी ज्योति सिंह (25) के साथ हुई थी। शनिवार को संदिग्ध अवस्था में ज्योति की मौत हो गई। उसके गले में फंदे का निशान था। शव के पास से कुछ विषाक्त पदार्थ भी मिला था। विवाहित के पिता कामेश्वर सिंह ने तहरीर में बताया है कि शादी के बाद से 15 लाख नकद दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर गला दबाकर बेटी की हत्या की गई है। प्रभारी निरीक्षक शरद गुप्ता ने बताया की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें