फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ट्रक से बरामद हुई 1.12 करोड़ की 6399 लीटर शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अलीनगर पुलिस, स्वाॅट और सर्विलांस टीम को रविवार को एक बड़ी सफलता मिली। टीम ने संयुक्त कार्रवाई में एक ट्रक से 6399 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 1.12 करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

यह जानकारी रविवार को अलीनगर थाने में पत्रकारों से बातचीत के दौरान एएसपी अनंत चंद्रशेखर ने दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को बिहार के मद्य निषेध इकाई पटना से गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाब से भारी मात्रा में अवैध शराब बिहार ले जाई जा रही है। सूचना पर स्वाॅट प्रभारी उपनिरीक्षक आशीष मिश्रा और अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा की संयुक्त टीम ने एनएच-19 स्थित सिंहीताली पुल के पास जांच अभियान चलाया। कुछ देर बाद वाराणसी के रामनगर की ओर से आ रहे एक ट्रक को रोकने की कोशिश की गई तो चालक ने ट्रक घुमाकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेरेबंदी कर चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान सुखदेव सिंह निवासी ग्राम चम्बा खुर्द, थाना सरहाली, जिला तरनतारन, पंजाब के रूप में हुई है। वाहन की जांच में उस पर 100 बोरियों में वॉल पुट्टी की आड़ में रखी गई 720 पेटियों में कुल 6399 लीटर अंग्रेजी शराब पाई गई। शराब की सभी बोतलों पर “फार सेल इन पंजाब ओनली” अंकित है, अर्थात अन्य राज्यों में बिक्री यह शराब बेचे जाने पर प्रतिबंध है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वे पंजाब से सस्ते दाम पर शराब खरीदकर बिहार में ऊंचे दाम में बेचते हैं, जहां शराब बंदी लागू है। मुनाफा होने पर वे अपने साथियों में बराबर-बराबर बांट लेते हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस अलीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। किया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें