फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुदौली ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। प्रधानमंत्री आवास के लिए लाभार्थी से पैसे लेने का वीडियो वायरल होने के बाद मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर बीडीओ गुलाबचंद्र सोनकर ने दुदौली गांव के प्रधान बजरंगी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थी से दस हजार रुपये लेते ग्राम प्रधान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके आधार पर कार्रवाई की गई है।वहीं ग्राम प्रधान ने आरोपों को निराधार बताया है और विपक्षियों की चाल बताई।
विज्ञापन

दुदौली गांव की बेला देवी को एक सप्ताह पहले प्रधानमंत्री आवास निर्माण के लिए पहली किश्त के रूप में 44 हजार रुपए काशी गोमती सयुक्त ग्रामीण बैंक इटवा से मिला था। पैसा निकालने के बाद बैंक के बाहर ग्राम प्रधान दुदौली के दस हजार रुपये लेने का वीडियो किसी ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। वीडियो वायरल होने पर अधिकारियों ने इसी गंभीरता से लिया और सीडीओ ने बीडीओ को प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। बीडीओ ने ग्राम प्रधान के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। इस संबंध में बीडीओ गुलाब चन्द्र सोनकर ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा पीएम आवास का पैसा में से दस हजार रूपये लेते हुए विडियो वायरल हुआ है। इसको संज्ञान में लेते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है। दूसरी तरफ प्रधान बजरंगी ने बताया कि उसे फंसाने की कोशिश की जा रही है। सभी आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें