कंदवा । क्षेत्र के परसियां गांव में गुरुवार की रात चैनल का ताला तोड़कर घर में घुसे चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के जेवरात समेत नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुुलिस घटना की छानबीन करने में जुटी रही। वहीं थाना प्रभारी कंदवा ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।
थाना क्षेत्र के परसियां गांव में विद्यासागर सिंह व उनकी बहन विमला देवी गुरुवार की रात घर के बाहर बरामदे में सोए हुए थे। वहीं घर के अंदर दो बहुएं अर्चना व सुनीता और भतीजा अरविंद सोए हुए थे । इसी दौरान देर रात
चोर मुख्य द्वार के चैनल का ताला तोड़कर घर के अंदर घुस गए और कमरे में पड़ी अटैची में रखे हार सेट , चार कंगन , 2 चूड़ी सहित अन्य आभूषण तथा घर में रखे 12 हजार रुपए नकदी पर पर हाथ साफ कर दिया । रात में करीब 2 बजे जब भुक्तभोगी की बहन विमला देवी की नींद खुली तो मुख्य दरवाजे के चैनल का ताला टूटा व कमरे को खुला देख कर सन्न रह गई । शोरगुल को सुन परिवार के अन्य सदस्यों की भी नींद खुल गयी । आनन फानन में विद्यासागर सिंह ने घटना की जानकारी रामपुर पुलिस चौकी और प्रधानपति वीरेन्द्र कन्नौजिया को दी । सूचना पर रामपुर चौकी प्रभारी सुग्रीव गुप्ता मौके पर पहुंच गए । इस सम्बन्ध में कंदवा प्रभारी निरीक्षक टीबी सिंह ने चोरी की घटना से अनभिज्ञता जाहिर किया और कहा कि अगर तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।