नियामताबाद। पटनवां गांव के पूर्व प्रधान सहित तीन लोगों के खिलाफ जमीन संबंधी विवाद में ग्रामीण लक्ष्मी नारायण की तहरीर पर शुक्रवार को देर शाम मुगलसराय कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार पटनवां गांव निवासी लक्ष्मी नारायण ने पीडीडीयू नगर एसडीम को उनकी जमीन पर हुए निर्माण को विपक्षी पूर्व प्रधान चंद्रभानु यादव, कार्तिक यादव और किशन यादव पर पिलर व चहारदीवारी गिराने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया था। एसडीएम की रिपोर्ट पर मुगलसराय कोतवाली में तीनों आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि एसडीएम की रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।