फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पराली जलाने पर चार किसानों के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। जिले में इस साल पहली बार शनिवार को पराली जलाने पर सकलडीहा के पलारपुर गांव के चार किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर किसानों को पराली जलाते पकड़ा और सकलडीहा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

प्रतिबंध के बावजूद जिले में पराली जलाने की घटनाएं हो रही हैं। हार्वेस्टर से धान की कटाई कराने के बाद किसान खेतों में ही अवशेष को जला रहे हैं। इससे वायु में प्रदूषण फैल रहा है। इसे रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने पराली जलाने वाले किसानों को चिह्नित कर मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है। शनिवार को एसडीएम अनुपम मिश्र के निर्देश पर लेखपाल विनय कुमार सिंह ने सकलडीहा थाना क्षेत्र के पलारपुर गांव के चार किसानों को पराली जलाते पकड़ा। इसके बाद सकलडीहा कोतवाली में चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। एसडीएम ने कहा कि जो भी किसान पराली जलाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, उप कृषि निदेशक भीमसेन ने बताया कि जिले में इस साल पराली जलाने पर पहली बार मुकदमा दर्ज कराया गया है। कहा कि किसानों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें