फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: इंजन का पहिया जाम, ढाई घंटे रुकी रही डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही 12424 राजधानी एक्सप्रेस के इंजन का पहिया जाम होने से शुक्रवार की रात ढाई घंटे तक ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन पर खड़ी रही। बाद में इंजन बदलकर रवाना की गई। वहीं, खराब इंजन खड़ा होने के कारण तीन नंबर प्लेटफार्म से छह घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बंद रहा।
विज्ञापन

डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस शुक्रवार की रात 1.23 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची। निर्धारित समय तक ठहराव के बाद सिग्नल मिला लेकिन इंजन का पहिया जाम होने के कारण ट्रेन आगे नहीं बढ़ी। लोको पायलट ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी तो स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। दुर्घटना राहत यान भी मौके पर पहुंच गया। कर्मचारियों ने काफी मशक्कत की लेकिन गड़बड़ी दूर नहीं हो सकी। इसके बाद 3.48 बजे दूसरा इंजन जोड़कर ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई। सुबह सात बजे इंजन को दुरुस्त कर लाेको शेड में भेजा गया। इस दौरान प्लेटफार्म संख्या तीन से ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें