फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सम्मान योजना के पांच हजार आवेदन निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। विकास खंड में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्राप्त पांच हजार से अधिक आवेदन में त्रुटि पाए जाने के कारण निरस्त कर दिए गए हैं। दोबारा संशोधन के लिए बुधवार को कृषि विभाग के अधिकारियों ने एसडीएम राम सजीवन मौर्य से मुलाकात की। आवेदनों को दुरुस्त कराने की मांग पर एसडीएम ने क्षेत्रीय लेखपालों को इन्हें ठीक कराने का निर्देश दिया है। तीन हजार आवेदनों में पहले भी गड़बड़ी थी। जिसे ठीक कर दिया गया लेकिन पांच हजार आवेदनों में बैंक एकाउंट और खतौनी सहित कई त्रुटियां सामने आई हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रति किसानों को छह हजार रुपये वार्षिक देने की घोषणा की गई थी। इसके बाद जिले में 1.92 लाख किसानों ने आवेदन किया था। इसमें सकलडीहा ब्लॉक से 60 हजार से अधिक किसानों ने तहसील के क्षेत्रीय लेखपालों के माध्यम से आवेदन किया था। बीते दिनों करीब तीन हजार आवेदन त्रुटि के कारण वापस तहसील चले आए थे जिन्हें संशोधित कर भेज दिया गया था। इसके बाद दोबारा पांच हजार 894 आवेदन त्रुटि के कारण निरस्त हो गए। मामले में कृषि उपसंभाग प्रभारी शिव शंकर सिंह ने बुधवार को एसडीएम से मिलकर सभी आवेदनों को दुरूस्त कराने का आग्रह किया। एसडीएम ने राजस्व निरीक्षकों को बुलाकर सभी क्षेत्रीय लेखपालों के माध्यम से आवेदनों की त्रुटियों को दूर करने का निर्देश दिया। एसडीएम ने बताया कि किसानों द्वारा किए गए आवेदन में बैंक एकाउंट, खतौनी नंबर सहित अन्य कमियां होने के कारण आवेदन रिजेक्ट किए गए हैं। इन्हें फिर से ठीक कराने के लिए भेजा गया है। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक योगेश लाल, बासुदेव यादव, रामकेश यादव, संजय मौर्य व अन्य लेखपाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें