नौगढ़। महिला हिंसा विरोध पखवारा और स्त्री-पुरुष बराबरी के लिए चलाये जा रहे 16 दिवसीय अभियान के तहत बृहस्पतिवार को विभिन्न संगठनों के सहयोग से मोमबत्ती जुलूस निकाला गया। ग्राम्या संस्थान, एक साथ अभियान एवं सहयोग संस्था की ओर से निकाले गए जुलूस को सीओ नक्सल नीरज सिंह ने रवाना किया।
मोमबत्ती जुलूस के माध्यम से किशोरियों ने महिलाओं को बराबरी का हक देने की आवाज बुलंद की। इस दौरान हाथों में मोमबत्ती लिए लोगों ने महिला हिंसा बंद करो, हर महिला का है अधिकार, हिंसा मुक्त हो घर-परिवार, चुप्पी तोड़ो- हिंसा रोको के नारे लगाते हुए बाजार का भ्रमण किया। इसके बाद आयोजित गोष्ठी त्रिभुवन और रामविलास ने कहा कि महिलाओं पर होने वाली हिंसा के विरोध में नौगढ़ तहसील क्षेत्र में 25 नवंबर से 16 दिसंबर तक अभियान चलाया जा रहा है। महिला हिंसा रोकने के लिए अनेक कानून बनाए गये हैं। हमे उन कानूनों को जानना होगा। रैली में बाघी, बटौवा, झूमरिया, अमदहॉ, मझगाई, तेंदुआ, मझगावॉ, डुमरिया, सोनवार, औराही, जयमोहनी लालतापुर, डुमरिया बोझ से आए विशोक, संदीप, शिवशंकर, रामबली, रिंकू , मंजू, शशिकला, श्रीराम , हरिचरण, सुनील, शिवानंद, गणेश, उमेश, अमित, जय प्रकाश शामिल रहे।