फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से हुई मौत तो प्रत्याशियों पर दर्ज होगा मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र एसके भगत सोमवार को पंचायत चुनाव के लिए चल रहे मतदान के दौरान क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। सकलडीहा कोतवाली से कस्बा भ्रमण के दौरान मतदाता पर्ची वितरण के बीच भीड़ देख भड़के आईजी ने कोविड गाइड लाइन का पालन नहीं होने पर प्रत्याशियों व उनके समर्थकों को कड़ी फटकार लगाई। चेतावनी दी कि कोरोना संक्रमण के कारण किसी भी व्यक्ति की मौत हुई तो प्रत्याशियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इस दौरान पूरा कस्बा पुलिस छावनी में तब्दील रही।
विज्ञापन

कस्बा में भ्रमण के दौरान आईजी ने एक प्रत्याशी के घर के बाहर लगी भीड़ देखकर फटकार लगाई। इसके साथ ही प्रत्याशी की दुकान को भी बंद करा दिया। चेताया कि कोरोना से किसी भी व्यक्ति की मौत होने पर संबंधित प्रत्याशी और उनके समर्थकों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इस दौरान पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के साथ सोशल डिस्टेंस का पालन करने और मास्क लगाने की सख्त हिदायत दी। आईजी ने बताया कि कोविड गाइड लाइन का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन की ओर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।
.......
आईजी की फटकार के बाद पुलिस हुई सक्रिय
कस्बा में भीड़ देख आईजी ने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को भी कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद कोतवाली पुलिस के जवान सक्रिय हो गए। वे कस्बा और बूथों पर सोशल डिस्टेंस का पालन कराते नजर आए। इस दौरान कई लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई का संकेत भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें