फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: नहरों, बांधों और बंधियों की मरम्मत कराई जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारगंज। किसान मजदूर महापंचायत की ओर से आठवां जिला सम्मेलन शनिवार को एक इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ। सम्मेलन में जिलेभर से आए किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष परमानंद मौर्य ने की। उन्होंने कहा कि नहरों, बांधों और बंधियों की मरम्मत न होने से सिंचाई संकट का सामना कर पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि सिंचाई तंत्र की मरम्मत कराई जाए ताकि किसानों की फसल सुरक्षित रह सके।
वक्ताओं ने सम्मेलन में जल, जंगल, जमीन बचाओ, खेती किसान बचाओ, संविधान जनतंत्र बचाओ जैसे मुद्दों पर जोरदार चर्चा की। उन्होंने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप सभी फसलों का डेढ़ गुना मूल्य देने और फसलों की सरकारी खरीद की गारंटी कानून बनाने की मांग की।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष शंभूनाथ सिंह यादव ने कहा कि सरकार बिजली व्यवस्था को निजी हाथों में देने की तैयारी कर रही है। स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि यदि बिजली का निजीकरण हो गया तो आम जनता और किसान दोनों के लिए बिजली इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाएगा।
कार्यक्रम में लालचंद सिंह यादव, उदयनाथ यादव, राजेंद्र यादव, शंकर यादव, भृगुनाथ विश्वकर्मा, टोनी खरवार, और सुदामा यादव समेत कई किसान नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें