इसके अंतर्गत स्वास्थ्य, पंचायती राज, नगर विकास, पशुपालन, बाल विकास, कृषि, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, सिंचाई तथा सूचना विभाग संयुक्त रूप से कार्य कर मलेरिया, डेंगू, डायरिया सहित अन्य संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जनजागरूकता फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और लोगों में साफ-सफाई, जलभराव रोकने, मच्छरदानी के उपयोग तथा खुले में शौच से बचने के प्रति जागरूकता बढ़ी है।
संचालन स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी जय प्रकाश सिंह ने किया। समापन के बाद यथार्थ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राओं तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जागरूकता रैली निकाली, जिसे भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह 'बबलू', मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारितोष मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य, पंचायती राज, नगर विकास, पशुपालन, बाल विकास, कृषि, सिंचाई, सूचना विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।'