फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 25 हजार का इनामी अरेस्ट, गो-तस्करी गिरोह के 2.5 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा; बिहार में कार्रवाई

Mon, 29 Jun 2026 08:25 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।

सार

Chandauli News: चंदौली पुलिस ने बिहार से 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में गो-तस्करी गिरोह से जुड़े करीब 2.5 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन का पता चला है। 187 करोड़ रुपये के अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांच में इसे बड़ी सफलता माना जा रहा है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
एएसपी अनंत चंद्रशेखर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP News: चंदौली के सैयदराजा पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय गो-तस्करी गिरोह से जुड़े 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को बिहार के रोहतास जिले से गिरफ्तार किया गया। एएसपी अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि आरोपी के बैंक खातों के विश्लेषण में करीब 2.5 करोड़ रुपये के संदिग्ध वित्तीय लेन-देन का खुलासा हुआ है, जिसका संबंध गो-तस्करी नेटवर्क को आर्थिक सहायता पहुंचाने से है।

विज्ञापन




गिरफ्तार आरोपी अखिलेश कुमार (27) पुत्र सुभाष सिंह निवासी खुरमाबाद, थाना चेनारी, जिला रोहतास (बिहार) है। उसे सोमवार को उसके मोबाइल एवं हार्डवेयर की दुकान से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ सैयदराजा थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 308/2025 में 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

विज्ञापन

9 अक्टूबर 2025 को दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान सामने आया कि 31 लोगों का एक संगठित गिरोह अंतरराज्यीय स्तर पर गो-तस्करी में सक्रिय है। जांच में इस गिरोह के बीच लगभग 187 करोड़ रुपये के लेन-देन की जानकारी मिली, जिसके बाद मुकदमे में संगठित अपराध से संबंधित धाराएं भी बढ़ाई गईं। 

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने बैंक खाते के माध्यम से विभिन्न लोगों को धनराशि स्थानांतरित करता था, जिसका इस्तेमाल गो-तस्करी से जुड़े कार्यों में किया जाता था। पुलिस अब इस वित्तीय नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश और धन के स्रोत की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

बैंक खातों से मिले संदिग्ध लेन-देन के साक्ष्य
विवेचना के दौरान आरोपी अखिलेश कुमार का नाम सामने आया। पुलिस के अनुसार उसके बैंक खाते से 4.77 करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ, जिसके संबंध में कोई वैध व्यवसायिक अभिलेख या दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जा सके। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के नाम से कोई कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालित नहीं है। एएसपी अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि आरोपी ने मोहम्मद अफजल, शेख सुल्तान, सोनू कुरैशी, पवन कुमार, अफजल समेत अन्य लोगों के खातों में करीब 2.5 करोड़ रुपये स्थानांतरित किए, जिनका संबंध गो-तस्करी से जुड़े वित्तीय नेटवर्क से पाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें