फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पीडीडीयू जंक्शन पर भिखारियों के खिलाफ चला अभियान, तीन मुक्त कराए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। आरपीएफ, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग और चाइल्ड लाइन की तरफ से मंगलवार को संयुक्त रूप से पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर भीख मांगने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान तीन बच्चे भीख मांगते हुए मिले। उन्हें चाइल्डलाइन के सुपुर्द किया गया। अभियान के कारण स्टेशन पर भीख मांगने वालों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत बचपन बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को आरपीएफ, पुलिस और चाइल्ड लाइन की संयुक्त टीम ने पीडीडीयू जंक्शन पर अभियान चलाया। इस दौरान प्लेटफाॅर्म संख्या एक, दो, तीन व चार और फुट ओवरब्रिज से तीन बच्चों को संदिग्ध हाल में घूमते हुए पकड़ा गया। काउंसिलिंग के दौरान तीनों ने बताया कि वे भीख मांगते हैं। पकड़े गए बच्चों में एक मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के दुलहीपुर, एक बागपत और एक बिहार के पटना का निवासी है। तीनों को बाल न्यायालय में पेश किया गया। इसके बाद बच्चों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया। अभियान में आरपीएफ के एसआई विजय बहादुर राम, एएसआई राकेश सिंह, इंद्रजीत सिंह, अनुराधा वर्मा, चेतन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें