पीडीडीयू नगर। बलुआ थाना क्षेत्र के 16 दिसंबर को वंशीपुर नहर में देवरापुर गांव निवासी मुन्ना यादव के शव मिलने के मामले का का खुलासा बृहस्पतिवार को एसपी आदित्य लांग्हे ने किया।
उन्होंने बताया कि बताया कि युवक की हत्या उसके गांव के ही राकेश यादव ने की थी। उसने मुन्ना को अपने पत्नी के साथ आपत्तिजनक हाल में पकड़ा था।
आरोपी ने बताया कि मेरे बार-बार मना करने के बाद भी दोनों मिलते रहे। इसलिए उसने मुन्ना को बुलाकर पहले शराब पिलाई और फिर चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी।
एसपी ने बताया कि हत्यारोपी राकेश यादव ने गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले आधी रात को अपने घर में मुन्ना यादव को मेरी पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। मेरे मना करने के बाद भी दोनों बार-बार मिलते रहे।
इससे समाज में मेरी और मेरे परिवार की बदनामी हो रही थी। इसलिए मैने उसकी हत्या करने की ठान ली थी।