फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैडेटों ने हृदयपुर में की सफाई

Sat, 05 Dec 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय 91 यूपी बटालियन एनसीसी के कैडेटों ने शुक्रवार को कमान अधिकारी कर्नल टीएस कैरोन की देखरेख में नियामताबाद विकास खंड के हृदयपुर गांव में साफ-सफाई की।
विज्ञापन


 इस दौरान एनसीसी कैडेटों ने गांव को गोद लिया और साफ-सफाई, धूम्रपान, भ्रूणहत्या व दहेज के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर कैडेटों को संबोधित करते हुए कर्नल ने कहा कि अभियान चलाकर गांव की साफ-सफाई की जाएगी। वहीं ग्रामीणों को इसके प्रति जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाने से पहले अपने व आसपास को स्वच्छ व साफ-सुथरा रखने की जरूरत है।


ग्राम प्रधान रामचंद्र यादव ने कहा कि एनसीसी कैडेटों द्वारा गांव की साफ-सफाई का कार्य सराहनीय है। इससे ग्रामीणों को प्रेरणा लेनी चाहिए। संजय पटेल ने कहा कि प्रयास से सफलता मिलती है।


इसलिए इस प्रकार के प्रयास होने चाहिए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सूबेदार मेजर तारापति पौडियाल, सूबेदार संजीव कुमार, हेमचंद्र गुरंग, हवलदार बन्नी सिंह, हवलदार सिराजुद्दीन खान आदि का योगदान रहा। इस अवसर पर चंद्रजीत यादव, अंजली वर्मा, रविप्रकाश, रंजीत गौतम, दयाशंकर, मटरू यादव, बालकिशुन यादव, पन्नू यादव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें