फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदासी उपकेंद्र का केबल बाक्स जला, पांच घंटे ठप रही आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। चंदासी उपकेंद्र का केबल बाक्स शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे अचानक तेज आवाज के साथ जल गय। इससे पीडीडीयू नगर, चंदासी के इलाके की आपूर्ति ठप हो गई। इससे पूरे इलाके में अंधेरा छा गया। शाम को आपूर्ति ठप होने से पेयजल के लिए भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। रात करीब नौ बजे के बाद बिजली बहाल हुई तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

चंदासी उपकेंद्र से पीडीडीयू नगर, नई बस्ती, कूड़े खुर्द, कैैलाशपुरी, सुभाष नगर, चंदासी, पटेल नगर सहित कई इलाकों को आपूर्ति होती है। शुक्रवार की शाम अचानक तेज आवाज के साथ आपूर्ति ठप हो गई। इससे इन इलाकों में अंधेरा छा गया। बिजली नहीं होने से भीषण उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल हो उठे। वहीं पेयजल का संकट खड़ा हो गया। बिजली न होने से पहले तो लोगों को लगा कि रूटीन कटौती है, कुछ देर बाद आ जाएगी। लेकिन जब पता चला कि केबल बाक्स जला है तो लोग इस गर्मी में परेशान हो उठे। हरितालिका तीज पर महिलाएं पूजा पाठ भी कर रही थी। तभी लाइट चले जाने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें