फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिब्बा, बाल्टी लेकर वनवासी महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। विकाखंड के बाघी ग्राम पंचायत के कर्मनाशा नदी के पास बनवासी बस्ती खराब पड़े हैंडपंप मरम्मत नहीं होने से नाराज वनवासी महिलाओं ने शुक्रवार को खाली डिब्बा व बाल्टी लेकर प्रदर्शन किया। वनवासियों ने आरोप लगाया कि सरकारी अधिकारियों की उपेक्षा के चलते बस्ती के सभी लोग नदी का दूषित पानी पीने को विवश है।
विज्ञापन

दरअसल कर्मनाशा नदी के पास विकासखंड नौगढ़ के ग्राम पंचायत बाघी स्थित वनवासी बस्ती में लगा हैंडपंप पिछले दो सप्ताह से खराब पड़ा है। इसके चलते वनवासी बस्ती के लोग नदी का दूषित पानी पीने को विवश है। जबकि बस्ती की महिलाएं इसकी लिखित शिकायत पंचायत सेक्रेट्री से कर चुके है। बावजूद इसके अब तक हैंडपंप की मरम्मत नहीं हो सकी है। इससे नाराज होकर महिलाओं ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं ने चेताया कि जल्द ही हैंडपंप की मरम्मत नहीं की गई तो खंड विकास अधिकारी नौगढ़ का घेराव करने को विवश होंगी। इस दौरान बेचू, जगजीवन, नरेश निर्मली ,चंद्रकला, पूजा फूलमती, निशा ,पार्वती, ज्योति, रमेश, सीलवन्ती शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें