चंदौली। सैयदराजा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उप चुनाव के लिए बृहस्पतिवार से नामांकन शुरू हो गया। पहले दिन पांच लोगों ने पर्चे खरीदे लेकिन नामांकन किसी ने नहीं किया। वहीं, चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि नामांकन पत्र खरीदने और जमा करने की तिथि 28 नवंबर से तीन दिसंबर तक तय की गई है। पहले दिन लालमनि देवी, इशरत परवीन, रेनू जायसवाल, माधुरी देवी, विजया लक्ष्मी देवी समेत पांच लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा है। हालांकि एक भी आवेदक ने नामांकन नहीं किया। चार दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। छह दिसंबर को नाम वापसी होगी और उसी दिन उम्मीदवारों को प्रतीक चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 17 दिसंबर को मतदान होगा और 19 दिसंबर को मतगणना कराई जाएगी।