फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सर्वे करा कर वंचित लोगों का मतदाता सूची में नाम दर्ज हो

विज्ञापन
जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी को पत्रक सौपते मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष व अन्य। संवाद
विज्ञापन
समाजवादी मजदूर सभा का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह से मिला। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने पत्रक सौंप ग्राम पंचायत पटनवा में ग्रामीणों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने की मांग की।
विज्ञापन


इस दौरान जिलाध्यक्ष चंद्रभानु यादव ने कहा कि पटनवा में लगभग 10 वर्षों कई लोग अपना मकान बनाकर अपने परिवार के साथ निवास कर रहे हैं। उनके पास यहां का आधार कार्ड भी है, लेकिन ग्राम पंचायत की सूची में नाम न दर्ज होने के कारण लगभग 10 वर्षों से अपने मताधिकार से वंचित हो रहे हैं।
जबकि इन लोगों का नाम अन्य स्थानों पर नहीं है, लेकिन इसके बावजूद भी यहां के मतदाता सूची में नाम नहीं जोड़ा जा रहा है। ऐसे लोगों का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाए। मांग की कि सर्वे करा कर वंचित लोगों का मतदाता सूची में नाम दर्ज किया जाए। इस दौरान दिलीप पासवान, दिनेश यादव, राजेश यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें