फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: चंद रुपये के लालच में गंवाए तीन लाख कैश, व्यापारी के कार से ऐसे हुई उचक्कागिरी; जांच कर रही पुलिस

Wed, 03 Dec 2025 07:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।

सार

Chandauli News: चंदाैली जिले में उचक्कागिरी की शिकायत पर मुगलसराय कोतवाली की पुलिस ने माैका मुआयना किया। तहरीर लेकर मामला दर्ज कर लिया गया। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
व्यवसायी प्रणीण गुप्ता के साथ हुई उचक्कागिरी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime News: मुगलसराय कोतवाली के जलीलपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में उचक्कों का गिरोह सक्रिय हो गया है। बुधवार को जलीलपुर गांव में बगीचे वाली रोड पर स्थित एक फर्म के बाहर खड़ी कार में बैठे ड्राइवर को रुपया गिरने का झांसा देकर उचक्कों ने दिनदहाड़े उसमें रखा बैग उड़ा दिया। बैग में तीन लाख रुपये नगदी समेत अन्य सामान पड़े हुए थे। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन


वाराणसी के महमूरगंज निवासी व्यवसायी प्रणीण गुप्ता की मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जलीलपुर गांव के बगीचे वाली रोड पर बोरे का कारखाना है। हर रोज की भांति बुधवार को वो अपने कारखाने पर पहुंचे। उन्होंने गाड़ी को पास में खड़ा किया और ड्राइवर विशाल मोदनवाल के भरोसे बैग कार में छोड़कर अपने कारखाने में चले गये। 

इस दौरान दो युवक कार के पास पहुंचे और उसके रुपये नीचे गिरने की बात कही। चालक जैसे ही रुपये उठाने लगा तभी मौका पाकर कार के पीछे की सीट पर रखा बैग उचक्कों ने गायब कर दिया। इस बीच प्रवीण गुप्ता ने चालक को बैग से कागज निकालकर लाने को कहा। 
विज्ञापन


चालक जैसे ही कागज निकालने के लिए पिछली सीट की तरफ मुड़ा तो बैग गायब देख उसके होश उड़ गए। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी रही। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें