फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच पर ट्रक की चपेट में आने से व्यापारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सदर कोतवाली के इलिया मोड़ के समीप नेशनल हाइवे पर मंगलवार की सुबह सड़क पार करते समय किसी वाहन की चपेट में आने से चावल के व्यापारी संतोष केसरी की मौत हो गई। मौके पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

नगर के वार्ड नंबर 12 गौतम नगर निवासी संतोष केसरी (45) चावल के व्यापारी थे। शुगर के मरीज होने की वजह से रोज सुबह टहलने जाते थे। मंगलवार की सुबह भी वे टहलने के लिए निकले थे। घर से निकल कर वे काली मंदिर की ओर जा रहे थे। तभी इलिया मोड़ के समीप नेशनल हाईवे पार करते समय किसी वाहन की चपेट में आ गए और उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लोगों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। इसकी सूचना मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। संतोष केसरी ही परिवार के सहारा थे। सौरभ (15), आयुष (13) के ऊपर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें