फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किट दलाली में टूर एंड ट्रेवेल संचालक को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को छापा मार कर नगर के काली महाल चौराहा स्थित एक ट्रेवल एजेंसी संचालक को टिकट की दलाली के आरोप में गिरफ्तार किया। आरपीएफ ने आरोपी के पास से आरक्षित टिकट, दो कंप्यूटर सेट और प्रिंटर बरामद किया।
विज्ञापन

वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र ने बताया कि आरपीएफ डीडीयू पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में गठित टीम लगातार टिकट की दलाली करने वालों पर नजर रख रही है। इसी क्रम में मंगलवार को टीम काली महाल चौराहा स्थित एक ट्रेवेल्स एजेंसी में छापा मारी। यहां से वसीम अहमद निवासी काली महाल को गिरफ्तार किया। यहां से आरपीएफ को दो आरक्षित टिकट, पर्सनल आईडी से आरक्षित ई टिकट, दो कंप्यूटर, एक प्रिंटर सहित अन्य उपकरण बरामद हुआ। रेलवे अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया है। उन्होंने बतया कि अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें