मेरे घर में कौन बाहरी लोग आ रहे हैं, यह पूछने का अधिकार मेरा है कि नहीं। यही बात पूछी तो पत्नी ने मेरी ही बेटी से मुझे पिटवाया। भाइयों, ऐसी जिंदगी कौन जिएगा... यह कहते हुए सोमवार को व्यापारी मनोज कुमार गोड़ (46) ने तमंचे से सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
गांव केशवपुर निवासी मनोज ने आत्महत्या से पहले बनाए डेढ़ मिनट के वीडियो में पत्नी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मौके से 315 बोर का तमंचा बरामद किया है।
मनोज गोड़ कैली रोड पर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान चलाते थे और प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करते थे। परिवार में मनोज, उनकी पत्नी और उनकी दो बेटियां हैं। सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे परिजनों ने उनके कमरे से गोली चलने की आवाज सुनी। दरवाजा खोलने पर मनोज खून से लथपथ कुर्सी पर बैठे मिले और पास में तमंचा पड़ा था।
इसे भी पढ़ें; मां तुझे प्रणाम: 13 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा, विद्यापीठ में हजारों छात्र-छात्राएं करेंगे राष्ट्रगान
एएसपी अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल से मिले एक मोवाइल फोन में एक वीडियो मिला है। बरामद असलहा अवैध है। उसकी जांच की जा रही है कि वह मनोज के पास कैसे आया। अभी तहरीर नहीं मिली है। परिजन भी कुछ नहीं बता रहे हैं।