फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News : बरामदे में फेंका जलता पटाखा, मना करने पर दो पक्षों में मारपीट, युवक लहूलुहान; दो हिरासत में

Sat, 02 Nov 2024 11:12 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News : मारपीट की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। घायल युवक को अस्पताल में इलाज भेजने के साथ ही दोनों पक्षों से दो लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस को दोनों पक्षों से तहरीर मिली है।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज करवाता युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंदवा क्षेत्र के कंजेहरा गांव में दीपावली की रात घर में फटाखा फेंकने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद तूल पकड़ गया और दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों के दो लोगों को पकड़कर कार्रवाई की है।

विज्ञापन


कंजेहरा गांव निवासी रामप्रवेश यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दीपावली की रात करीब 10 बजे वह अपने बरामदे में सो रहा था, तभी पड़ोस के गोलू यादव ने पटाखा जला कर बरामदे के अंदर फेंक दिया। उसने इसकी शिकायत उसके पिता जयप्रकाश से की तो पिता-पुत्र ने गाली-गलौज देते हुए लाठी-डंडे हमला कर घायल कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है।

घायल रामप्रवेश ने घटना स्थल से ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल का इलाज गांव में एक निजी चिकित्सक से कराया। रामप्रवेश दो और जयप्रकाश ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हरिनारायण पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों के तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें