वाराणसी रामनगर मुगलसराय महायोजना 2031 के संबंध में आपत्ति दाखिल करने के
अंतिम दिन क्षेत्रीय विधायक बब्बन सिंह चौहान ने भी नगर पालिका कार्यालय पर
पहुंच कर आपत्ति जाहिर की।
बताया कि शहर की सूरत किसी हालत में बिगाड़ने नहीं दी जाएगी।
विधायक बब्बन सिंह चौहान ने 11 बिंदुओं पर आपत्ति विकास प्राधिकरण के
अधिकारी को पत्र के रूप में सौंपी। बताया कि यूपीएसआईडी द्वारा एनएच दो
बाईपास के पास औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया गया है, इसको महायोजना में
नहीं दिखाया गया है।
इस महायोजना में गांव की सीमा स्पष्ट नहीं दिखाई गई
है। चंदासी मंडी के पास फ्लाई ओवर बनाने, शाहपुरी औद्योगिक क्षेत्र को फिर
से स्थापित करने की मांग की।
मुगलसराय शहर केपास सीवर ट्रीटमेंट प्लांट
स्थापित करने, शहरमें मिनी स्टेडियम की स्थापना करने, शहर की सड़कों को
यथावत रखने की मांग की गई।