फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा के प्रत्याशी घोषित

Mon, 28 Sep 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा स्थित खंडवारी महाविद्यालय के परिसर में रविवार को बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की सभा हुई।
विज्ञापन


 इसमें चहनियां सेक्टर नंबर दो से जिला पंचायत सदस्य के लिए विनोद कुमार राम को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा. लक्ष्मीकांत भारती ने कहा कि आज समाज के दबे कुचले लोगों को जो सम्मान मिल रहा है वह बाबा साहब अंबेडकर द्वारा दिए गए अधिकारों को कारण ही है।

 समाज में समानता और समरसता कांशीराम की ही देन है।
कहा कि बहुजन समाज पार्टी के बढ़ते जनाधार से सभी पार्टियां घबरा गई हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि चहनियां सेक्टर नंबर दो से अधिकृत बसपा प्रत्याशी विनोद कुमार को जीत दिलाने के लिए जी-जान से लग जाएं।

 विशिष्ट अतिथि वाराणसी मंडल के कोआर्डिनेटर सुभाष राम ने कहा कि बहुजन समाज के कार्यकर्ताओं की एकता के कारण ही बहन मायावती कई बार प्रदेश की मुख्यमंत्री बनीं।
विज्ञापन



इसके बाद समाज में हमारी बातें सुनी जाने लगी। कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने जो अधिकार हम सभी को दिलाया है उसका भरपूर उपयोग करने का समय आ गया है।
विज्ञापन


इस दौरान मंडल कोआर्डिनेटर वाराणसी सुभाष राम, कन्हैया राम, डा. रामकुमार कूड़ी, बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान, किरन प्रजापति व दीनानाथ प्रजापति मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें