यूपी के चंदौली में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को पकड़ लिया है।
Chandauli News: चंदौली के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में नाबालिग संग पड़ोस के युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। बालिका के परिवार की ओर से मिली तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पीड़िता के परिवार की ओर से दी गई गई तहरीर के अनुसार मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की शाम छह वर्षीया बालिका गांव खेल रही थी। तभी पास में ही रहने वाला 35 वर्षीय युवक वहां आया और उसे बहला फुसलाकर अपने साथ कमरे में ले गया। इसके बाद युवक ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया।
घटना के बाद बालिका ने अपने घर जाकर परिवार वालों को आप बीती सुनाई। इसके बाद परिवार वाले बालिका को लेकर मुगलसराय कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता के परिवार वालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया और तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।