फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से सगे भाई की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। थाना क्षेत्र के सकरारी गांव में बृहस्पतिवार को सेंटरिंग का पटरा लादकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पुलिया को तोड़ते हुए नाले में पलट गई। इस दौरान चालक ने कूदकर किसी प्रकार जान बचाई वहीं साथ में बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद एकत्र हुए ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल को क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। इस दौरान रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। चालक और साथ बैठा युवक दोनों सगे भाई थे।
विज्ञापन

धानापुर थाना क्षेत्र के सकरारी गांव निवासी श्रीनारायण यादव के दोनों पुत्र डब्लू यादव (18) व राकेश यादव (22) बृहस्पतिवार की सुबह ट्रैक्टर ट्राली पर सेंटरिंग का पटरा लादकर जा रहे थे। ट्रैक्टर के गांव से बाहर निकलते ही राकेश ने डब्लू को चालक की सीट से हटाया और स्वयं गाड़ी चलाने लगा। राकेश अभी ट्रैक्टर को लेकर कुछ आगे बढ़ा ही था कि अचानक से गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। जिससे अनियंत्रित हुुआ ट्रैक्टर पुलिया को तोड़ते हुए नाले में जाकर पलट गया। इस दौरान राकेश ने ट्रैक्टर से कूदकर किसी प्रकार अपनी जान बचाई जबकि डब्लू वहीं गाड़ी के नीचे दब कर घायल हो गया। घटना के बाद शोरगुल सुनकर वहां एकत्र हुए ग्रामीणों ने आनन-फानन में किसी प्रकार उसे बाहर निकाला और उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। डब्लू तीन भाईयों में सबसे छोटा था। वहीं ट्रैक्टर चला रहे राकेश भी घायल हो गया। उसका भी प्राथमिक उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें