फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कोयले पर जीएसटी बढ़ने का ईंट निर्माता समिति ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। ईंट निर्माण के लिए प्रयोग होने वाले कोयले पर 5 प्रतिशत से बढ़ाकर जीएसटी को 18 प्रतिशत करने का ईंट निर्माता समिति संघ के पदाधिकारियों ने विरोध जताया है। रविवार को मुख्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता बताया गया कि इससे ईंटों के दाम बढ़ेंगे ।
विज्ञापन

इस दौरान महामंत्री रतन श्रीवास्तव ने कहा कि लाल ईंट निर्माण प्रमुख ईंधन कोयला है। जिस पर पूर्व में जीएसटी 5 प्रतिशत थी, जो अब 18 प्रतिशत कर दी गई है। जिससे परोक्ष रूप से टैक्स बढ़ गया। साथ ही जो कोयला पर भाड़ा लगेगा उस पर पहले से ही जीएसटी 5 प्रतिशत था, जिसे बढ़ा कर 18 प्रतिशत कर दिया गया। जिससे इन दोनों को जोड़ा जाए तो ईट भट्टों पर अतिरिक्त टैक्स लग गया इससे ईंटे महंगी होंगी। इसका प्रभाव निम्न आय वर्ग के लोगों और गरीबों पर पड़ेगा। पीएम आवास भी इससे प्रभावित होंगे। इस दौरान राम गोपाल सिंह, ओपी सिंह, शिव कुमार मौर्य, अशोक सिंह, संतोष तिवारी, कल्लन सिंह, राजन सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें