फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जोगबनी से ईरोड के लिए अमृतभारत एक्सप्रेस ट्रेन की हुई शुरूआत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बिहार के जोगबनी से पीडीडीयू, चेन्नई होते हुए इरोड तक अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरूआत सोमवार को हुई। पूर्णिया से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जोगबनी से इरोड़ पहुंचने में 68 घंटे का समय लगेगा। इसके चलने से संघमित्रा एक्सप्रेस की भीड़ कुछ कम होगी। वहीं पीडीडीयू जंक्शन को एक और अमृत भारत की सौगात मिली है।
विज्ञापन

लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरूआत की गई है। आठ स्लीपर और 11 जनरल डिब्बों वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन में अत्याधुनिक यात्री सुविधाएं दी गई हैं। वर्तमान में पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर पांच अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं। अभी तक दक्षिण भारत के लिए अमृत भारत नहीं चल रही थी। सोमवार से जोगबनी से पीडीडीयू जंक्शन, चेन्नई (पेरंबूर) होते ही ईरोड तक अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू किया गया।
यह ट्रेन पूर्णिया, कटिहार, मानसी, बरौनी, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, पं. दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज छिवकी, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, विजयवाड़ा, पेरंबूर, काटपाडी रुकेगी। यह ट्रेन जोगनी से चलकर 16 सितंबर की भोर में 05:15 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। इस ट्रेन के चलने से दक्षिण भारत की यात्रा आसान होगी। वर्तमान में चेन्नई के लिए ट्रेनों की संख्या कम है। ऐसे में दानापुर से चलने वाली संघमित्रा एक्सप्रेस, गया से चलने वाली गया एक्सप्रेस, दरभंगा से मैसूर के बीच चलने वाली बागमति एक्सप्रेस ट्रेन में अत्यधिक भीड़ होती है। सबसे अधिक भीड़ संघमित्रा एक्सप्रेस ट्रेन में होती है। स्थिति यह है कि जनरल कोच ही स्लीपर और एसी कोच में भी यात्री ठुंसे भरे रहते हैं। ऐसे में अमृत भारत के चलने से नियमित ट्रेनों में भीड़ कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें