फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को पावर एंजल की दी जानकारी

Wed, 04 Nov 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के रामकृष्ण महिला विद्या मंदिर इंटर कालेज में मंगलवार को दोपहर में अभियान के तहत छात्राओं को महिला हेल्प लाइन के तहत पावर एंजल के बारे में बताया गया।
विज्ञापन


 इस दौरान महिला थानाध्यक्ष सुनीता सिंह ने छात्राओं को बताया कि पावर एंजेल उनके विषम परिस्थितियों में विशेष सहायक होगा। इस दौरान पावर एंजल के रूप में चार छात्राओं का चयन भी किया गया।

अलीनगर महिला थानाध्यक्ष सुनीता सिंह ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार ने पहले 1090 महिला हेल्प लाइन की शुरूआत की।

 इसके बाद अब पावर एंजल बनाने का काम शुरू किया गया है। इसके तहत कालेजों में चार छात्राओं को विशेष पुलिस बल का दर्जा दिया जाएगा।

 ये छात्राएं महिला हेल्प लाइन में शिकायत के लिए छात्राओं को प्रोत्साहित करेंगी। यही नहीं छात्राओं की सहायता भी करेंगी। उन्होंने छात्राओं को सुरक्षा के टिप्स भी बताए। कहा कि किसी वाहन पर बैठते समय छात्राएं वाहन का नंबर नोट कर लें। सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण अवश्य लें, इससे आत्म विश्वास की भावना जागृत होती है।
विज्ञापन


 छात्राओं को किसी अजनबी पर भरोसा नहीं करना चाहिए। यदि किसी प्रकार का शोषण अथवा छेड़खानी की घटना होने पर तत्काल पुलिस हेल्प लाइन 1090 पर सूचित करें।

इस दौरान विद्यालय की छात्रा संजना मौर्य, सुनीता कुमारी, अंजली चौहान, प्रियंका कुमारी का पावर एंजल के तहत चयन किया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य शुभवंती मिश्र, उर्मिला सिंह, रेहाना, अपर्णा मालवीय, सत्यवती सिंह, अलका, सुधीर भाष्कर पांडेय, शरदचंद्र मिश्र, कांस्टेबल चंपा देवी, आशा कुमारी आदि रहीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें