फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर घर को खंगाला

विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हनुमानपुर स्थित एक मकान में किराये पर रह रहे आटो चालक के कमरे को चोरों ने खंगाल डाला और नगदी समेत हजारों रुपये मूल्य के जेवरात ले उड़े। घटना के वक्त चालक अपने परिवार संग छत पर सो रहा था। इस बात की जानकारी उसे बुुधवार की सुबह हुई। पीड़ित से मिली तहरीर पर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

आटो चालक पवन कुमार निगम मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हनुमान पुर  स्थित एक मकान में किराये पर कमरा लेकर रहता है। मंगलवार की रात बिजली न होने कारण अपने कमरे के दरवाजे पर ताला लगाकर छत पर परिवार संग सोने के लिए चला गया। बुधवार की सुबह उसकी पत्नी छत से नीचे आयी और कमरे का टूटा ताला देखकर हैरान रह गयी। पवन कुुमार के मुताबिक घर में लगभग बारह हजार रुपये नगद, चांदी व सोने के कुछ जेवरात गायब हुए जिसकी कीमत पचीस से तीस हजार रुपये है। इस संबंध में एसएसआई अजय सिंह ने बताया कि पीड़ित से मिली तहरीर पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें