फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बूथ अध्यक्ष भाजपा की रीढ़, विधानसभा चुनाव में अभी से जुटें कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। डोडापुर स्थित लाॅन में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी, विधानसभा चकिया की ओर से बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, विधायक कैलाश आचार्य, पूर्व विधायक राजेश बहेलिया, शिव तपस्या पासवान, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष छत्रबली सिंह, ब्लॉक प्रमुख शंभूनाथ सिंह यादव, चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, डॉ. प्रदीप मौर्या, ओम प्रकाश सिंह और कार्यक्रम प्रभारी राकेश मिश्रा ने किया।
सम्मेलन में चकिया विधानसभा क्षेत्र के चकिया, शहाबगंज, चकिया दक्षिणी, नौगढ़ और चंदौली पूर्वी मंडल के बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों एवं प्रभारियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रमेश मिश्रा ने कहा कि बूथ अध्यक्ष पार्टी की रीढ़ होते हैं। विधानसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ता अभी से अपने-अपने बूथों को मजबूत करने में जुट जाएं।
कार्यक्रम में हरिराम पांडेय, राघवेंद्र प्रताप सिंह, निखिल सिंह, राजन पासवान, राज किशोर गुप्ता, श्रीकांत विश्वकर्मा, बादल सोनकर रहे। संचालन जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें