फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: लूटकांड का 50 हजार का इनामी साथी के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सैयदराजा थाने और सर्विलांस टीम ने बुधवार को काले शहीद बाबा मजार के पास से ट्रक लूटकांड के 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी शहजाद अली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके साथी मसीद को भी तमंचा और दो कारतूस के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन

27 नवंबर 2024 को बिहार के डेहरी से करीब 25 टन कोयला लादकर ट्रक चालक इम्तेयाज खान और खलासी राजू सिंह के साथ सीतापुर के लिए रवाना हुआ था। अगले दिन 28 नवंबर की रात करीब 2:30 बजे सैयदराजा थाना क्षेत्र के बगही कुम्भापुर के पास ट्रक लूट लिया गया था।
इस मामले में थाना सैयदराजा पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। पुलिस पूर्व में इस मामले में मसीद समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि शहजाद अली फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन

मंगलवार को संयुक्त टीम ने एनएच-19 पर वाराणसी से बिहार जाने वाली उत्तरी लेन स्थित काले शहीद बाबा मजार के पास घेराबंदी कर शहजाद अली और उसके साथी मसीद को ट्रक के साथ गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान मसीद के पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। इस पर उसके खिलाफ सैयदराजा थाने में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की र्ग।
सैयदराजा थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार शहजाद अली प्रतापगढ़ जिले के देल्हूपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर छितपालगढ़ गांव का निवासी है, जबकि मसीद कुल्हीपुर गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें