फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बाइक को टक्कर मारने के बाद बोलेरो पलटी, 8 घायल, एक की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। अलीनगर थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे पर जंसो की मड़ई गांव के समीप बृहस्पतिवार की दोपहर में बाइक को टक्कर मारने के बाद बेकाबू होकर बोलेरो डिवाइडर से टकरा कर पलट गई।
विज्ञापन

घटना में बोलेरो में सवार छह लोग और बाइक सवार दो लोग सहित आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां एक बाइक सवार की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया।
बिहार के खुर्माबाद, चेनारी, रोहतास निवासी बोलेरो से बीएचयू मरीज को इलाज कराने जा रहे थे। जंसो की मड़ई गांव के समीप पहुंचने पर बोलेरो का चालक ट्रक को ओवरटेक करने लगा।
विज्ञापन

इसी दौरान आगे जा रही बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद बोलेरो बेकाबू हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। बोलेरो लगभग 10 फीट ऊपर उछल कर सड़क पर पलट गई। वहीं बाइक सवार भी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में दबे लोगों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। बोलेरो में सात लोग सवार थे। इनमें बब्बन सिंह (53), अली हुसैन (40), प्रमोद कुमार (20), बलराम सिंह (32), गौरी शंकर सिंह (55), सविता देवी (36) घायल हो गए।। वहीं बाइक सवार कठौरी गांव निवासी विकास यादव (18) भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
जिला अस्पताल में विकास की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। दूसरे बाइक सवार अजीत यादव (19) का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। अलीनगर थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि बोलेरो में सात लोग सवार थे। वहीं बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल है। उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें