फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार का कहर: बोलेरो चला रहे नाबालिग ने बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद नाराज लोगों ने चालक को पकड़कर पीटा

Thu, 25 Apr 2024 01:56 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

चंदौली जिले में गुरुवार की सुबह देवरा माइनर के पास चट्टी पर चाय पीकर लौट रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने रौंद दिया। जिससे बजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से नाराज लोगों ने चालक को पकड़कर पीट दिया। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले में ज्यादातर वाहनों के स्टीयरिंग नाबालिगों के हाथों में हैं। जिसका खामियाजा भी देखने को मिल रहा है। गुरुवार की सुबह बोलेरो को तेज रफ्तार से चला रहे नाबालिग ने सड़क के किनारे चल रहे बुजुर्ग को कुचल दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं लोगों ने दौड़ाकर चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। भीड़ ने बोलेरो में भी तोड़फोड़ किया। हंगामे के बाद आई पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। उधर, बुजुर्ग की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन




यह है मामला
चकरघटृटा थाना क्षेत्र के ठठवां गांव निवासी जोखू (60) गुरुवार को पैदल ही देवरा माइनर के पास चट्टी पर चाय पीने के लिए गया हुआ था। चाय पीने के बाद जोखू वापस अपने घर जाने के लिए नौगढ़ - सोनभद्र मुख्य मार्ग को पार कर रहा था कि इसी बीच नौगढ़ की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे बोलेरो चालक ने बुजुर्ग को कुचल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, जिसका पीछा करते हुए लोगों ने पकड़ लिया। उधर, मार्ग से गुजरने वाले अन्य लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जोखू की पत्नी राजमति सहित परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें