फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: डंपर की टक्कर से बोगा ट्रैक्टर ट्राली का उड़े परखचे

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडाकला । बलुआ थाना क्षेत्र के तिरगांवा पुलिस बैरियर के पास सैदपुर पक्का पुल पर मंगलवार को मोरंग बालू लादे ओवरलोडेड बोगा ट्राली युक्त ट्रैक्टर की गंगा बालू लदे ओवरलोडेड डंपर से टक्कर हो गई। इस दौरान ट्रैक्टर के परखचे उड़ गये। वहीं ट्राली रेलिंग की पाइप तोड़ उसी पर घुस गई। सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गये । घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार को ओवरलोड मोरंग बालू लादे बोगा ट्राली युक्त ट्रैक्टर चहनियां से सैदपुर की तरफ जा रहा था कि पीछे से करीब क्षमता से अधिक गंगा बालू लादकर तेज गति से सैदपुर पक्का पुल से जा रहा डंफर पुल पर ट्रैक्टर को ओवर टेकर करते समय उसमें धक्का मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर ट्राली को छोड़ 20 मीटर की दूरी पर जा गिरी और उसके उसका टायर, रिम, स्टेयरिंग, इंजन का पता ही नहीं चल पा रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर चालक मनोज कुमार भी दूर जा गिरा। जिससे वह घायल हो गया। टक्कर के चलते डंपर सामने से पूरी तरह पिचक गया था, जिससे उसमें बैठा कमलेश यादव बुरी तरह फंस गया था । घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और राहगीरों ने केबिन तोड़कर उसे बाहर निकाला और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जबकि डंपर का चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें