फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: फंदे से लटकता मिला शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। थाना क्षेत्र के खड़ान गांव में बुधवार की रात जामवंत राजभर (45) का शव घर में फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि जामवंत पिछले कई वर्षों से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। उनकी पत्नी भी करीब दो वर्षों से मुंबई में रह रही थी। मृतक के पांच बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें