फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे तक ठप रखा नाव संचालन

Sat, 25 Jul 2015 01:32 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चहनियां (सं.)। गंगा नदी में ओवरलोड नाव संचालन और देर रात तक नाव चलाने के आरोप में सोलह नाविकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के खिलाफ नाविकों ने बलुआ घाट पर शुक्रवार को सुबह दो घंटे तक नाव संचालन बंद रखा।
विज्ञापन


इस क्रम में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। बलुआ घाट पर पांटून पुल तोड़े जाने के बाद नदी पार करने के लिए नाव ही एकमात्र सहारा बचा है।

ऐसे में  क्षमता से अधिक लोगों को नाव पर सवार कराना और देर रात तक गंगा में नाव संचालन आम बात हो गई है। पिछले दिनों पुलिस ने इस पर सख्ती दिखाते हुए सोलह नाविकों के खिलाफ 107-116 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया था।

 इसके खिलाफ शुक्रवार को नाव संचालकों ने सुबह नौ बजे से 11 बजे तक नाव का संचालन रोक दिया। नाविकों ने आरोप लगाया कि प्रशासन नाविकों के खिलाफ सख्ती कर रही है।
विज्ञापन


वहीं घाट संचालक सोनू सिंह ने बताया कि सरकारी नियमानुसार सुरक्षा को देखते हुए गंगा नदी में सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक ही नौका चलायी जा सकती है।
विज्ञापन

इस दौरान लल्लन मांझी,  गुड्डू मांझी, शिवधनी, सुरेश, शिवपूजन, संतोष, दामोदर, पंचम आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें