बसपा जिला इकाई के तत्वावधान में गुरुवार को मुख्यालय पर पार्टी की
राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया
गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने केक काट कर बसपा
सुप्रीमो के दीर्घायु होने की कामना की। आयोजन के अंत में गरीबों को कंबल
भी वितरित किया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि जोनल कोआर्डिनेटर डा.
रमाशंकर ने कहा कि प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार का ग्राफ चढ़ रहा है।
सपा सरकार पूरी तरह से संवेदनहीन हो चुकी है।
उन्होंने
कहा कि बहन मायावती का आठ वर्ष का कार्यकाल विरोधियों के 59 वर्ष के
कार्यकाल पर भारी है। उन्होंने अपना पूरा जीवन प्रदेश के नाम समर्पित कर
दिया है।
उन्होंने अपने कार्यकाल में गरीबों सहित सर्वसमाज के हित के लिए
जो कार्य किए, वह किसी भी सरकार ने नहीं किए हैं। प्रदेश की सपा और केंद्र
की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सरकारें केवल
बड़ी-बड़ी बातें करती हैं।
वीरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि
प्रदेश में सपा की सरकार ने सांप्रदायिकता फैला रखी है। अब तक यूपी में 150
सांप्रदायिक दंगे हो चुके हैं। बहन जी ने अपने कार्यकाल में सर्वसमाज का
ध्यान रखा।
अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा कि बहन
जी ने 26 जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की थीं। जिसे सपा सरकार ने बंद कर
दिया।
बसपा सरकार की कई योजनाओं को यह सरकार नाम बदलकर संचालित कर रही है।
लोेक
सभा प्रभारी गुलशेर अरशद सिद्दीकी ने कहा कि आज प्रदेश में विकास कागजों
पर ही हो रहा है। अपराध बढ़ रहे हैं और गरीब सताएं जा रहे हैं। कहा कि
सर्वसमाज का हित बसपा में ही सुरक्षित रहा गया है। एमएलसी विनीत सिंह ने
कहा कि कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर बसपा के लिए वोट मांगना होगा। 2017 में
बहन जी को प्रदेश की बागडोर सौंपनी है।
इस अवसर पर विधायक
बब्बन चौहान, जितेंद्र कुमार, उपेंद्र सिंह, बृजेश कुमार सिंह,
चंद्रेश्वर जायसवाल, संजय सिंह, विजेंद्र सिंह, मनोज पांडेय,
रतीश कुमार, टुन्ना गुरु आदि उपस्थित रहे। संचालन अमरेश
कुमार और सुधाकर मौर्य ने किया।