बताते चलें कि तिरगावां सैदपुर पीपा पुल का निर्माण गाजीपुर जनपद के पीडब्लूडी के अधिकारियों द्वारा कराया जा रहा था। बल्ली टूट जाने से सभी 14 मजदूर गंगा में बह गए जिसमें तेरह किसी तरह किनारे मिल गए लेकिन एक मजदूर बृजेश का बुधवार तक पता नहीं चला।
वहीं चन्दौली जिला प्रशासन के सहयोग से 5 गोताखोर वाराणसी से बुलाकर बलुआ थानाध्यक्ष साजिद सिद्दीकी ने अथक प्रयास किया सफलता नहीं मिली। थानाध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि श्रमिक के परिजनों की हर सम्भव सहायता प्रदान की जाएगी।