UP Crime News: चंदौली के रतनपुर गांव में मारपीट की सूचना पाकर माैके पर मुगलसराय कोतवाली की पुलिस पहुंच गई। यह देख आरोपी भाग निकले। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजने के साथ ही मामला दर्ज कर लिया। आरोपियों की तलाश कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
Chandauli News: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर गांव में शुक्रवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक घरेलू विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ा कि लाठी-डंडे, रॉड, ईंट-पत्थर तक चलने लगे और एक ही परिवार की पांच महिलाएं व युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब गांव के निवासी महेंद्र राम के घर बेटी की बरात आने वाली थी।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद की शुरुआत पड़ोसियों के बीच किसी बात को लेकर तू-तू, मैं-मैं से हुई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। एक पक्ष की ओर से लाठी, डंडे, रॉड और ईंट-पत्थर का खुलकर इस्तेमाल किया गया। महिलाओं ने पड़ोसियों के घर में छिपकर अपनी जान बचाई।
मारपीट में कल्लो देवी (60), बिट्टो देवी (40), राधा देवी (35), जानकी कुमारी (20) और सोनू (32) को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना पर 112 पुलिस और फैंटम दस्ते ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों का उपचार जारी है।
विज्ञापन
पीड़ित पक्ष ने मुगलसराय थाने में तहरीर देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ उचित धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।