चंदौली के चकिया ब्लाक सभागार में सोमवार को एसआईआर प्रगति समीक्षा बैठक के दौरान बीएलओ अचेत होकर गिर पड़ा। उप जिलाधिकारी ने अपने वाहन से नगर स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय भिजवाया। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जाती है।
विज्ञापन
एसडीएम विनय कुमार मिश्र व बीडीओ विकास सिंह के नेतृत्व में सोमवार को ब्लाक सभागार में बीएलओ की बैठक आयोजित की गई थी। एसआईआर प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों के रुख को देखते ही बीएलओ डुही सुही गांव निवासी ओम प्रकाश गश खाकर गिर पड़े। ओम प्रकाश ने बैठक के दौरान ड्यूटी अन्यत्र करने के बारे में कह रहा था।