फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम का फूंका पुतला

Wed, 04 Mar 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोेलियम पदार्थों की बढ़ते कीमतों के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की पूर्वाह्न करीब ग्यारह बजे नईसट्टी स्थित जीटी रोड पर प्रधानमंत्री का प्रतीक पुतला फूंका।
विज्ञापन


इसके बाद कार्यकर्ताओं ने लाट नंबर एक स्थित नेहरू पार्क में सभा की।


इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता को लोक लुभावने वादों में बहकाकर सत्ता पर काबिज हुए हैं। वहीं केंद्र सरकार के वित्तमंत्री ने सदन में जो आम बजट पेश किया है वह जनता के हित में नहीं है, बल्कि इस बजट के माध्यम से सिर्फ उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का काम किया गया है।

वक्ताओं ने पेट्रोल और डीजल के बढ़े हुए मूल्यों को वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि मोदी सरकार के जनविरोधी कार्यों के खिलाफ पार्टी का आंदोलन इसी प्रकार समय-समय पर चलता रहेगा।
विज्ञापन


पुतला दहन और सभा में सरदार सतपाल सिंह, बृजेश गुप्ता, नंद गोपाल सिंह, संतोष तिवारी, दशरथ चौहान, राकेश सिंह, कृष्ण मुरारी, मेवालाल पटेल, मोहम्मद सलीम, दीपक गुप्ता गुलाब जायसवाल, प्रमोद गोंड, डा. जी के पांडेय, बृजमोहन, उदय चौहान, रमेश पांडेय एवं ताहिर अंसारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


अध्यक्षता शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता और संचालन शाहिद तौसीफ ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें