यूपीपीसीएस परीक्षा का पर्चा लीक होने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी
परिषद के नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने रविवार की अपराह्न चकिया तिराहे पर
यूपीपीसीएस अध्यक्ष अनिल यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला दहन
किया।
चेताया कि पर्चा लीक होने के आरोपी यूपीपीसीएस अध्यक्ष को बर्खास्त नहीं किया गया तो आंदोलन निरंतर चलता रहेगा।
इस
अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि सीएस परीक्षा का पर्चा लीक होने के मामले
में संस्था के अध्यक्ष का नाम आया। इसके बाद जब छात्र हितों को ध्यान में
लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया तो प्रदेश सरकार ने
कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कराकर संगठन के कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे
दर्ज कराया गया।
पुतला दहन करने वालों में राहुल सिंह, बृजनंदन राम, नीरज
सिंह, चंद्रभान, अगस्तया, शुभम सिंह, शुभम जायसवाल, अभिनव, रिपुंजय, अभिषेक
सिंह, अभिनीत, राजीव, संतोष, दिपांशु, आदित्य आदि शामिल रहे।